- Hindi News
- अशोक लेलैंड ने अपने नए व्हीकल \"दोस्त स्ट्रॉन्ग\' काे किया लाॅन्च
अशोक लेलैंड ने अपने नए व्हीकल \"दोस्त स्ट्रॉन्ग\' काे किया लाॅन्च
स्थानीय होटल में अशोक लेलैंड के नए व्हीकल को लांच करते सुमित अरोड़ा, हरीश अहूजा, गगन अहूजा और राजीव।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
हिंदुजाग्रुप के प्रमुख ब्रांड अशोक लेलैंड लिमिटेड ने अपने नए व्हीकल \\\"दोस्त स्ट्रॉन्ग\\\' काे शहर में लांच किया। जो कि 1.25 टन के श्रेणी -प्रमुख पे-लोड वाले एक बहुत ही सफल लाइट कॉमर्शियल व्हीकल \\\"दोस्त\\\' का ही एक नया संस्करण है। दोस्त स्ट्रॉन्ग मे नया सस्पेंसन सिस्टम प्रदान किया गया है। पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग के साथ इसका मजबूत टैबुलर फ्रंट एक्सल को अधिक मजबूती देता है। यह उत्पाद 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है, जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है।
अशोक लेलैंड की टीम ने कहा कि सड़क पर चलने वाले 75 हजार वाहनों में से दोस्त सबसे अधिक बिकने वाला है। दोस्त स्ट्रॉन्ग को देश भर में फैले 300 एक्सक्लूसिव और आधुनिक शोरूमों से खरीदा जा सकता है।