पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करना है मकसद: प्रिंसिपल मल्होत्रा

सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करना है मकसद: प्रिंसिपल मल्होत्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैंथरडिविजन डोगरा ब्रिगेड के सहयोग से चल रहे 11 पंजाब बटालियन एनसीसी के वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के आठवें दिन भी कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला।

श्री गुरु हरिकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस कैंप में स्प्रिंग डेल, श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के अलावा सीकेडी की सभी ब्रांचों के स्टूडेंट्स शामिल थे। सीओ अरुण बीर सिंह और उनकी टीम में सेना के जवानों ने स्टूडेंट्स को देशी- विदेशी 17 हथियारों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर निर्मल सिंह, प्रिं. रिपुदमन कौर मल्होत्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल वीके शर्मा, सूबेदार मेजर जगीर सिंह, फर्स्ट ऑफिसर अश्विनी अवस्थी, मनमीत सिंह, मैडम शमीन आदि मौजूद थे।