- Hindi News
- निगम कर्मियों ने सैलरी के लिए कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र
निगम कर्मियों ने सैलरी के लिए कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र
नगरनिगम सफाई मुलाजिमों ने दो महीने से रुके हुए वेतन को बहाल करने के लिए मंगलवार को निगम आफिस में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन लोगों ने कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल को मांग पत्र भी सौंपा।
नगर निगम म्यूनिसिपल वर्कर्स यूनियन, सफाई मजदूर यूनियन बिट्टा ग्रुप, तालमेल दल समेत अन्य यूनियनों के लोग भी इसमें शामिल हुए। इस में शामिल चेयरमैन चरणदास, प्रधान दविंदर राजा, उप प्रधान आशु नाहर, महासचिव सुरिंदर टोना तथा बिट्टा गुट के प्रधान विनोद बिट्टा ने बताया कि दो महीने से सफाई मुलाजिमों की सेलरी रुकी हुई है। इसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उक्त नेताओं का कहना है कि आगे त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और खर्चे बढ़ जाएंगे।
इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी की गई तो वह लोग काम बंद कर देंगे। सभ्रवाल ने उनकी बात सुनी और उनकी मांग जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।