- Hindi News
- पैसे लेकर धोखे से शादी करवाने वाले गिरोह की मैंबर पकड़ी गई
पैसे लेकर धोखे से शादी करवाने वाले गिरोह की मैंबर पकड़ी गई
पट्टीपुलिस ने पैसे लेकर धोखे से शादी करवाने वाले पांच मेंबरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार लोग अभी भी फरार हैं। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि जसबीर कौर निवासी जवंदा कलां ने बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पहले सुखदेव सिंह के साथ हुई थी, लेकिन उसके घर कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। इसी दौरान बंगलाराय निवासी सेमा ने 32 हजार रुपए लेकर उसके पति सुखदेव सिंह की शादी अमृतसर निवासी महिला सोनिया के साथ करवा दी। लेकिन बाद में पता चला कि सोनिया का आपरेशन हुआ है। इसके कारण उसे भी कोई बच्चा नहीं हो पाया। इतना ही नहीं यह भी खुलासा हुआ कि सेमा ने दलविंदर सिंह निवासी बंगलाराय, सरबजीत कौर निवासी अमृतसर, सोनिया और सुक्खा सिंह ने धोखे से शादी करने का पांच मेंबरी गिरोह बना रखा है। इसके चलते उसे भी ठगी का शिकार बनाया गया। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को कर दी। जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।