गुरुद्वारों की जमीन पर एटीएम का विरोध
अमृतसर/दिल्ली | शिरोमणिअकाली दल (दिल्ली) के जनरल सैक्रेटरी हरविंदर सिंह सरना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की तरफ से गुरुद्वारा साहिब की जमीन पर एटीएम खुलवाने का विरोध करने की धमकी दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके और जनरल सैक्रेटरी मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुद्वारों में पंजाब एंड सिंध के एटीएम खुलवाने की इजाजत दे दी है। जीके के पिता जत्थेदार संतोख सिंह ने भी माता सुंदरी जी करोल बाग और खालसा स्कूल देव नगर में दो ब्रांचें खोलने के लिए उपरोक्त बैंक को जमीन दी थी। उसका तो किराया मिला और ही जमीन कमेटी को मिली। उधर, जीके ने कहा है कि एटीएम संगत की सुविधा के लिए खुलवाए गए हैं, कि किसी को निजी लाभ पहुंचाने के लिए।