- Hindi News
- मोगा में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, 22 लाख रुपए लोड थे
मोगा में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, 22 लाख रुपए लोड थे
कोटइसेखांमें चोर एसबीआई की एटीएम मशीन ही उखाड़कर ले गए। इसमें 22.50 लाख रुपए थे। वारदात के समय सिक्योरिटी गार्ड मौके पर नहीं था। लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे पर भी स्प्रे कर दिया। घटना का पता रविवार सुबह करीब 4.45 बजे लगा जब सफाई कर्मी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सफाई वाले के बयान पर ही अंजान लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया, उन्हें सुबह करीब पौने चार बजे सफाई सेवक भगवान दास ने फोन पर बताया था कि अमृतसर रोड़ मार्केट में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कैबिन में मशीन नहीं है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। चोर एटीएम मशीन को जमीन से ही उखाड़कर ले जा चुके थे। उन्होंने बताया, एटीएम में दो दिन पहले ही कंपनी ने 11 लाख रुपए डाले थे। पुलिस के अनुसार बैंक की ओर से एटीएम की सुरक्षा के लिए प्राइवेट कंपनी से सुरक्षा कर्मी हायर किया हुआ है।
मालवा में पहले हुई एटीएम चोरी की वारदातों का नहीं लगा सुराग
मुक्तसर में 2013 में जेसीबी मशीन से लुटेरे एटीएम को ही उखाड़कर ले गए थे, जिसमें 5 लाख रुपए थे।
बठिंडा में फरवरी 2014 में जस्सी पौ वाली के पास एटीएम मशीन को जेसीबी से लुटेरे नकदी सहित उखाड़कर ले गए।
मोगा की अमृतसर रोड पर ही मई 2014 में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 7.25 लाख रुपए लूटे।
मोगा-फिरोजपुर रोड पर मार्च 2014 में आईएसएफ कॅालेज के बाहर एटीएम को गैस कटर से काटकर 1.80 लाख लूटे।
भगता भाईका में अप्रैल 2013 में एसबीओपी के एटीएम को गैस कटर से काटकर 11 लाख रुपए लूटे।
बठिंडा में फरवरी 2013 को पीएनबी बैंक के एटीएम को तोड़कर 7.25 लाख रुपए लूटे।
फोटो 13 कोटइसेखां में एटीएम चोरी की जानकारी लेते एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा।
पुलिस को शक है, वारदात में सिक्योरिटी गार्ड का हाथ हो सकता है। क्योंकि वह लूट की वारदात से कुछ समय पहले ही एटीएम से कहीं चला गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर लुटेरों ने आते ही स्प्रे कर दी थी, जिस कारण उनकी फोटो नहीं आई हैं। उन्होंने कहा कि लुटेरे जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
एसबीआई का एटीएम लुटने की खबर सफाई सेवक ने पुलिस को दी।