पाक से आई 38 किलो हेरोइन जब्त
पाकिस्तान से आई मालगाड़ी से बरामद 13 किलो हेरोइन बोगी के नीचे छिपाकर भेजी गई थी। डीआरआई ने हेरोइन के कुल 26 पैकेट बरामद किए हैं। कहा जा रहा है कि आधा-आधा किलो हेरोइन के पैकेट पहली बार तस्करी कर भेजे गए हैं। शुक्रवार दोपहर डीआरआई की टीम ने ट्रेन को अमृतसर रेलवे स्टेशन स्थित कारगो में पहुंचने से रोक लिया और उसकी गहन चैकिंग की। यहां ट्रेन से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। टीम ने जब बोगियों के नीचे चैक किया तो एक खाली बोगी में छुपाए हुए पैकेट बरामद कर लिए गए।
बताया जा रहा है कि आईसीपी पर सही तरीके से चैकिंग होने के कारण यह दोनों खेपें निकलते-निकलते पकड़ी गईं। यहां फुल बॉडी ट्रक स्कैनर होने के कारण अक्सर इस तरह की सप्लाई निकल जाती है। इसकी आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट पीसी शर्मा ने गृहमंत्रालय तथा पीएम हाउस को भी शिकायत की थी। इसके बाद उक्त खेप की सूचना भी मिल गई। आईसीपी का आलम यह रहा कि खुफिया एजेंसियां 24 घंटे तक माल की तलाशी लेती रहीं। इस दौरान उन्होंने 500 से अधिक नगों को खोल कर चैक किया।
भास्कर न्यूज. अमृतसर
अटारी बॉर्डर स्थित इंटीग्रेटेड चैक पोस्ट (आईपीसी) से होने वाले ट्रेड के जरिए पाकिस्तान से आई 25 किलो हेरोइन दिल्ली के एक स्टोर से बरामद की गई। इसके बाद डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने अमृतसर से पाक से आई ट्रेन के डिब्बे से 13 किलो हेरोइन बरामद की।
सरहद पार से रही खेप के बारे में खुफिया एजेंसियों को पहले ही भनक लग चुकी थी। इसके बाद सीबीआई तथा विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को आईसीपी में दबिश देकर अफगानिस्तान से आए तीन ट्रकों की तलाशी ली। यहां से तो कुछ नहीं निकला मगर दिल्ली में हुई सर्च के बाद उक्त खेप बरामद की गई।