पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल ब्रांच को सौंपी गई दरबार साहिब की सुरक्षा

स्पेशल ब्रांच को सौंपी गई दरबार साहिब की सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवराज द्रुपद. अमृतसर | दरबारसाहिब को इस्लामिक संगठन की धमकी के मद्देनजर बुधवार को एसजीपीसी और पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था यकीनी बनाने की रणनीति तय की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के होटलों और सरायों की चैकिंग कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कैंपस के भीतर सादी वर्दी में स्पेशल ब्रांच के 40 जवानों को तैनात किया गया है। एसीपी हरजीत सिंह बराड़ और अन्य अफसरों ने कमेटी के सचिव दलमेघ सिंह के साथ बैठक कर सुरक्षा का जायजा िलया। दलमेघ सिंह ने कहा कि टॉस्क फोर्स अपना काम कर रही है। खतरे की कोई बात नहीं है।

दरबार साहिब में स्पेशल ब्रांच के 40 जवानों की जिम्मेदारी एसपी रैंक के अफसर को सौंपी गई है। वह जवानों से पल-पल का अपडेट लेकर सुरक्षा व्यवस्था यकीनी बनाएंगे। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि संगत को कोई परेशानी नहीं हो।