पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन तस्करी के आरोप में अकाली सरपंच गिरफ्तार

हेरोइन तस्करी के आरोप में अकाली सरपंच गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेरोइनतस्करी के आरोप में थाना लोपोके पुलिस ने गांव मुल्लापुर के अकाली सरपंच गुरमेल सिंह को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को बीएसएफ ने तीन किलो हेरोइन बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक यह खेप आरोपी की ओर से मंगवाई गई थी।

एसएसपी देहाती जसदीप सिंह ने कहा कि शुक्रवार को बीएसएफ की एक्स-50 बटालियन ने तीन किलो हेरोइन पकड़ी थी। इस खेप के मामले में उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी सरपंच ने बाॅर्डर पार से मंगवाई है। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। गौर हो कि बीएसएफ के जवानों ने सरहद पर ग्रामीणों को संदिग्ध हालत में देखा, जो भैसों को चरा रहे थे। जवानों ने उन लोगों का पीछा किया तो वह तुरंत वहां से भाग निकले, लेकिन वे लोग मौके पर एक सफेद रंग का लिफाफा फेंक कर चले गए।