पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर का शीशा तोड़ चोरों ने चुराया बैग

कर का शीशा तोड़ चोरों ने चुराया बैग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारका शीशा तोड़ कर चोर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में जरूरी दस्तावेज, कैश और अन्य सामान था। थाना रामबाग पुलिस को दी शिकायत में बटाला रोड निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में सवार होकर सनसिटी के पास सतनाम एवेन्यू गए थे। वहां पर उनकी एक कोठी का काम चल रहा है। वह अपनी कार बाहर खड़ी कर कोठी के अंदर चले गए।

थोड़ी देर के बाद जब वह बाहर आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और उसमें पड़े बैग को कोई चोरी कर ले गया था। बैग में पांच हजार रुपए नकद, साइन किए हुए तीन चेक और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।