- Hindi News
- वार्ड नंबर 54 में 1.4 करोड़ की लागत से लगेंगे 4 नए ट्यूबवैल
वार्ड नंबर 54 में 1.4 करोड़ की लागत से लगेंगे 4 नए ट्यूबवैल
वार्ड नंबर 54 में लगाए जाने वाले ट्यूबवैल का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी। साथ हैं राकेश गिल, सुखदेव सिहं चाहल, श्रवण नैय्यर।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
कैबिनेटमंत्री अनिल जोशी ने कहा कि शहर को आधुनिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। फाइनांस और रक्षा मंत्री अरुण जेटली पहले ही शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा कर चुके हैं। गुरु की इस नगरी को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाया जाना है।
वह वार्ड नंबर 54 में लगाए जाने वाले एक करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 4 नए ट्यूबवैलों के काम का शुभारंभ करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने नारायणगढ़ में श्मशान घाट के विकास के लिए 10 लाख रुपए दिए। जोशी ने कहा कि बस रेपिड ट्रांजिट सिस्टम शहर के विकास के लिए मील पत्थर साबित होगा। इस प्रोजेक्ट पर सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
जोशी ने कहा कि विकास के कारण मजबूरी में कुछ पेड़ काटने पड़े हैं, लेकिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम द्वारा हजारों पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश गिल, नरेश शर्मा, अमन ऐरी, सुखदेव सिंह चाहल, विक्की ऐरी, सुभाष शर्मा, राकेश मिंटू आदि मौजूद थे।