पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने रामतीर्थ में विकास कार्यों का जायजा लिया

डीसी ने रामतीर्थ में विकास कार्यों का जायजा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पंजाबसरकार की ओर से रामतीर्थ में 180 करोड़ की लागत से करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर शनिवार को अमृतसर के डीसी रवि भगत ने सभी कामों का जायजा लिया। इसमें डीसी ने पैनोरमा, संगत हाल, लंगर हाल और बस स्टेंड समेत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते पीड्ब्ल्यूडी और दीपक बिल्डर के कर्मचारी को विकास कार्यों में ढील बरतने की हिदायत दी। डीसी ने कहा कि रामतीर्थ में भी माथा टेकने आने वाले पर्यटक इस धार्मिक स्थल के भी दर्शन दीदार करके भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद लेंगे। इससे शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।