- Hindi News
- बीबीके डीएवी की छात्राओं ने किया नाम रोशन
बीबीके डीएवी की छात्राओं ने किया नाम रोशन
अमृतसर | बीबीकेडीएवी कॉलेज फॉर वुमन की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से बैचलर ऑफ डिजाइन दूसरा सेमेस्टर (फाउंडेशन) की जून, 2014 के परिणाम में पहले दस मैरिट स्थानों में से आठ स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रिं. डॉ. नीलम कामरा ने बताया कि उर्जिता शर्मा ने 952 अंकों से पहला, काजल शर्मा ने दूसरा और सुरभि अनेजा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसके अलावा सौंदर्या, किरणदीप, हरलीन कौर, शिवांगी और जय किरत कौर ने पांचवां, छठा, सातवां, आठवां और नौवां स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल डॉ. कामरा ने उक्त छात्राओं को बधाई और भविष्य में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. मनदीप सोखी, डॉ. ललित गोपाल के अलावा टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद था।