- Hindi News
- यूनिवर्सिटी पेंशनर्स एसो. ने किया रजिस्ट्रार का स्वागत
यूनिवर्सिटी पेंशनर्स एसो. ने किया रजिस्ट्रार का स्वागत
अमृतसर | जीएनडीयूपेंशनर्स एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को नवनियुक्त रजिस्ट्रार डॉ. शरणजीत सिंह ढिल्लों का स्वागत किया है। एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह बाई ने कहा कि उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी हर क्षेत्र में तरक्की करेगी। इस मौके पर ढिल्लों के अध्यापन कार्य की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। एसोसिएशन के नुमाइंदों ने पेंशनर्स को दरपेश आती मुश्किलें भी उनके समक्ष रखा। ढिल्लों ने भरोसा दिया कि इनको पहल के आधार पर हल किया जाएगा।