पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशोक वाटिका स्कूल के बच्चे पहुंचे दैनिक भास्कर आॅफिस

अशोक वाटिका स्कूल के बच्चे पहुंचे दैनिक भास्कर आॅफिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटड़ाशेर सिंह स्थित अशोक वाटिका स्कूल के बच्चे शनिवार को रणजीत एवेन्यू डी ब्लाॅक स्थित दैनिक भास्कर के दफ्तर पहुंचे। स्कूल की टीचर अणु प्रीत, रिती भाटिया, मिस आशु और वीरना की अगुवाई मेंं पांचवीं और छठी क्लास के बच्चों ने दैनिक भास्कर के दफ्तर पहुंचकर अखबार के बारे में जानकारी हासिल की।

इस मौके पर दैनिक भास्कर के यूनिट हैड अमरेश पाठक और सिटी एडिटर शम्मी सरीन ने बच्चों को अखबार की तैयारी के बारे में जानकारी दी। बच्चों और टीचरों ने इस मौके पर अखबार के बारे में कई सवाल पूछे। उनकी इस जिज्ञासा का जवाब यूनिट हैड और सिटी एडिटर ने विस्तार से दिया। बच्चों और टीचरों ने दैनिक भास्कर ग्रुप के एफ एम रेडियो 94.3 माय एफ एम की टीम से भी बातचीत की।