- Hindi News
- अिसस्टेंट डायरेक्टर ने लिया टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा
अिसस्टेंट डायरेक्टर ने लिया टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा
अमृतसर | राजीवगांधी खेल अभियान के सहयोग से पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से करवाए जा रहे पंजाब राज्य खेल टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सहायक डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंजाब रुपिंदर सिंह शनिवार को अमृतसर पहुंचे। रुपिंदर सिंह ने जिला खेल आॅफिस में कन्वीनर, को-कन्वीनर और कोचों के साथ बैठक की। डीएसओ हरपालजीत कौर ने रुपिंदर सिंह का स्वागत किया और उन्हें तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अमृतसर में होने वाले टूर्नामेंट में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इस अवसर पर सीनियर सहायक गुरिंदर सिंह हुंदल और कोच आदि भी उपस्थित थे।