पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में जीते इनाम
अमृतसर | स्वामीसत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में मानव पब्लिक स्कूल के दो स्टूडेंट्स ने इनाम जीते। प्रिंसिपल रुपिंदर औलख ने बताया कि ग्रुप-1 में दसवीं कक्षा की रिदम गोयल ने पहला और ग्रुप-2 में कक्षा 11वीं की रोमा ने पहला स्थान पाया। प्रिंसिपल औलख ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी।