- Hindi News
- नाटक \"कुछ तां करो यारो\' से बयां किए देश के हालात
नाटक \"कुछ तां करो यारो\' से बयां किए देश के हालात
पंजाबनाटशाला में मंच रंगमंच की तरफ से चल रहे थिएटर फेस्टिवल के दौरान शनिवार को यंग मलंग थिएटर ग्रुप की तरफ से पंजाबी नाटक \\\"कुछ तां करो यारो\\\' पेश किया गया। इस फेस्टिवल में पंजाब नाटशाला खास सहयोग कर रही है। नाटशाला के संस्थापक जतिंदर सिंह बराड़ और शिरोमणि नाटककार केवल धालीवाल के नेतृत्व में चल रहा यह फेस्टिवल 21, 27 और 28 सितंबर को भी होगा। शनिवार के नाटक का निर्देशन नाजिश मान ने किया है।
देश के हालात पर नजर : पाली भूपिंदर लिखित इस नाटक में देश के वर्तमान हालात पर नजर डाली गई है। देश को बाप तथा बेटों को जाति और धर्म के रूप में पेश किया गया है। बाप बीमार है, उसे इलाज की सख्त जरूरत है। बेटे उसे इलाज करवाने की बजाय अपने ही झगड़ों में उलझे हुए हैं। नाजिश मान का कहना है कि देश आज मुश्किल दौर से गुजर रहा है, मगर बेटों रूपी अवाम धर्म, जाति के विवाद में फंस कर उसकी तरक्की अौर विकास की तरफ ध्यान नहीं दे पा रही है। नाटक के जरिए लोगों को जगाने की कोशिश की गई है कि वह आपसी तकरार छोड़ वतन के लिए सोचें।
इन्होंनेनिभाया किरदार
नाटकमें नाजिश मान, रीत कौर, शायरी, साजन कपूर, करण सिंह, अमन शेरगिल, सुनील, सैंडी चट्ठा, राजिंदर चौधरी ने किरदार निभाया है। रविवार को भी यह नाटक पेश किया जाएगा।