पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खोखा मालिकों को बसाने में मदद करे सरकार

खोखा मालिकों को बसाने में मदद करे सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | नगरनिगम के लैंड विभाग की तरफ से पुलिस थाना कंटोनमेंट के सामने लगे 58 के करीब खोखे हटाने पर एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष और विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने अफसोस जताया है। उनका कहना है कि गरीब लोगों को उजाड़ने से पहले बसाना जरूरी है, लेकिन प्रशासन ने ये जरूरी नहीं समझा। डॉ. वेरका ने मौके का दौरा करने के दौरान कहा कि बादल सरकार की शुरू से नीति रही है कि गरीब लोगों को बसाने की बजाय उजाड़ा जाए। यही कारण है कि आज पंजाब की जनता में सरकार के प्रति कूट-कूट कर रोष भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से खोखा मालिकों को नोटिस दिया गया है, ठीक उसी तरह से उनके लिए नई जगह का प्रबंध किया जाता। उन्होंने कहा कि एक भी दिन खोखे बंद हो जाए तो उन्हें रोटी के लाले पड़ जाते हैं। लेकिन खोखा मालिकों की स्थिति को समझते हुए सरकार की तरफ से इन्हें जगह मुहैया करवाई जानी चाहिए। इसके अलावा डॉ. वेरका ने पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के 2013-14 के पेडिंग पैसों को लेकर सोशल वेल्फेयर डिपार्टमेंट पंजाब के ज्वाइंट डाइरेक्टर जसविंदर सिंह गिल के मुलाकात संबंधी भी जानकारी दी।