सुधीर जिला एडवाइजर सचिव हुए नियुक्त
अमृतसर | इंटरनेशनलह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से ताजपोशी समारोह आयोजित किया गया। इसमें पंजाब प्रधान कंवलजीत सिंह काकू मुख्यातिथि और राज कुमार खोसला विशेषातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सुधीर ठुकराल को जिला एडवाइजर सचिव के रूप में नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। ठुकराल ने कहा कि आर्गेनाइजेशन की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए कंबल और खाद्य सामग्री भेजने संबंधी भी जानकारी दी गई। इस मौके पर नरेश मोदगिल, मनमीत सिंह बत्रा, सुखवंत सिंह लक्की, इंदरजीत सिंह बॉबी, तरसेम लाल, रविपाल चेयरमैन, गगनदीप सिंह, रविंदरपाल सिंह, दलजीत सिंह, विक्रम वैभव आदि मौजूद थे।