- Hindi News
- राजनाथ का दामाद बता करवा रहा था खाितरदारी
राजनाथ का दामाद बता करवा रहा था खाितरदारी
अमृतसर | केंद्रीयगृहमंत्री राजनाथ सिंह के फर्जी दामाद को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने खुद को सिंह का दामाद बताते हुए सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को फोन किया था। फोन करने वाले ने खुद को राजनाथ सिंह का पीआरओ खड़खड़ सिंह बताते हुए कहा कि सिंह के दामाद गिरिराज सिंह सिंघानियां घर से नाराज होकर भाग गए हैं। वह इस समय दरबार साहिब परिसर में हैं। आप तुरंत किसी की ड्यूटी लगाएं अौर उन्हें िकसी होटल में ठहराएं। फोन करने वाले ने कहा कि वहां पुख्ता इंतजाम होंे। फोन सुनते ही डाॅ. सिद्धू ने अपने सलाहकार गौरव को भेजा अौर गिरिराज को पहचान कर उसे लारेंस रोड स्थित होटल में ठहरा दिया गया। रास्ते में गौरव ने गिरिराज से बातचीत की। इस दौरान उनका माथा ठनका कि ये कोई फर्जी है। {शेष |पेज 8 पर
राजनाथका...
उन्होंनेराजनाथ के बेटे पंकज सिंह और उनके राजनीतिक सलाहकार एपी सिंह को फोन पर पूरी बात बताई। गौरव के मुताबिक उन लोगों ने माना कि गिरिराज उनके रिश्ते में हैं मगर घर से भागने जैसी कोई बात नहीं हुई है। इसके बाद गौरव ने गिरिराज की फोटो पंकज के वाट्सएप पर डाली। फोटो देखने के बाद पंकज ने फोन कर बताया कि इस आदमी को वह नहीं जानते। इतना सुनते ही गौरव ने पुलिस को खबर दी। पूछताछ में गिरिराज ने बताया कि उसने नेट से डॉ. सिद्धू का नंबर लिया था। इससे पहले उसने स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी को भी फोन करने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो सका। उसने माना की उसने खुद ही खड़खड़ सिंह बनकर फोन किया था। थाना सिविल लाइन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।