पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लिपिंग बना रहे हवलदार की लड़कियों ने की धुनाई

क्लिपिंग बना रहे हवलदार की लड़कियों ने की धुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिबर्टीमार्केट में खरीदारी करने आईं लड़कियों ने चुपके से मोबाइल पर क्लिपिंग बनाने वाले बीएसएफ के हवलदार की धुनाई कर डाली। इसके बाद मार्केट वालों ने भी जब उसे पीटना शुरू कर दिया तो वह वहां से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने हवालदार के साथी को पकड़कर थाना सिविल लाइन के हवाले कर दिया। लड़कियों ने शिकायत लिखकर थाने में दे दी है और आरोपी हवलदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

अबोहर से करीब 28 नर्सिंग स्टूडेंट्स स्थानीय मेंटल अस्पताल में ट्रेंनिग के लिए आए हैं। ट्रेनिंग कैंप एक महीने का है। वीरवार शाम करीब 11 लड़कियां लिबर्टी मार्केट में शॉपिंग के लिए निकलीं। इसी दौरान बीएसएफ का हवलदार बसंत सिंह अपने मोबाइल से लड़कियों की क्लिपिंग बनाने लगा। लड़कियों ने एतराज जताया तो ये देख बाजार के लोग भी गए। लोगों ने पूछा तो हवलदार खुद को विजिलेंस का इंस्पेक्टर बता धमकाने लगा।

इस पर लड़कियां ने हवलदार को वहीं पकड़ लिया और मार्केट वालों के साथ मिलकर उनकी धुनाई शुरू कर दी। हवलदार की जब कोई पेश चली तो वह भाग खड़ा हुआ। लोगों ने उसके साथी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिल गई है, जो बनती कार्रवाई बनेगी, की जाएगी।

लड़कियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी।