जनशताब्दी फगवाड़ा में नहीं रुकेगी
फगवाड़ा | एकबार फिर फगवाड़ा में अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी का स्टाॅपेज बंद कर दिया गया है। रिजर्वेशन काउंटर पर 30 सितंबर के बाद की बुकिंग नहीं हो रही। इससे पहले भी 30 जून के बाद से बुकिंग बंद हुई थी। बाद में रेलवे ने ट्रेन का स्टापेज एक्सटेंड कर दिया था। रूल्स के मुताबिक 60 दिन पहले रिजर्वेशन करवा सकते हैं। अब 30 सितंबर के बाद की रिजर्वेशन बंद कर दी गई है।