फिरोजपुर का मोहित फर्राटा चैंपियन
पंजाबराज्यग्रामीण खेल अंडर-16 में फिरोजपुर के मोहित कुमार ने 11.33 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ जीती। रूपनगर के अमित कुमार ने 11.50 मिनट से दूसरा जबकि फतेहगढ़ साहिब के अभिषेक त्रिपाठी ने 11.68 सेकेंड से तीसरा स्थान हासिल किया।
1500 मीटर में तरनतारन के गुरप्रीत सिंह ने 4.14.50 में गोल्ड, गुरदासपुर के अजयपाल ने 4.14.20 सेकेंड में सिल्वर जबकि गुरदासपुर के हरमेश मसीह ने 4.15.80 सेकेंड में ब्रॉन्ज मैडल जीता। अमृतसर के हरमन सिंह ने 40.73 मीटर डिस्कस थ्रो कर गोल्ड और लुधियाना के हरजोत सिंह ने 37.61 मीटर थ्रो कर सिल्वर मैडल जीता। फतेहगढ़ साहिब के करनप्रीत सिंह ने 5.75 मीटर लंबी छलांग मारकर गोल्ड जबकि फाजिल्का के प्रकाश सिंह अजय कुमार ने 5.64 मीटर 5.61 मीटर छलांग मारकर सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल जीता।
4X100 मीटर रिले में रूपनगर के एथलीटों ने 46.8 सेकेंड में गोल्ड, गुरदासपुर ने 47.90 सेकेंड में सिल्वर और तरनतारन ने 48.7 सेकेंड में ब्रॉन्ज मैडल जीता। वेटलिफ्टिंग के 56 किलो भार वर्ग में बठिंडा के लवप्रीत सिंह ने गोल्ड, कपूरथला के अजय कुमार ने सिल्वर और रूपनगर के परमिंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मैडल, 62 किलोभार वर्ग में मोगा के करनदीप सिंह ने गोल्ड, गुरदासपुर के संधू सिंह ने सिल्वर और पटियाला के राहुल शर्मा ने ब्रॉन्ज मैडल जीता।
वॉलीबॉल के प्री क्वार्टर फाइनल में संगरूर ने अमृतसर को 3-0, मुक्तसर साहिब ने मोगा को 3-0, एसबीएस नगर ने फाजिल्का को 3-0, पटियाला ने होशियारपुर को 3-0 जबकि क्वार्टर फाइनल में संगरूर ने लुधियाना को 3-1, पटियाला ने कपूरथला को 3-0, जालंधर ने मुक्तसर साहिब को 3-0 जबकि फरीदकोट ने एसबीएस नगर को 3-0 से हराया।
फुटबाल प्री क्वार्टर फाइनल में एसबीएस नगर जीता
फुटबालके प्री क्वार्टर फाइनल में एसबीएस नगर ने फरीदकोट को 5-0, होशियारपुर ने पठानकोट को 3-0, जालंधर ने लुधियाना को 3-1, एसएएस नगर ने अमृतसर को 3-1, पटियाला ने मुक्तसर को 1-0, मानसा ने कपूरथला को 3-0, गुरदासपुर ने फिरोजपुर और तरनतारन ने रूपनगर को 2-1 गोल से हराया। कबड्डी प्री क्वार्टर फाइनल में फरीदकोट ने मोहाली को 1 प्वाइंट, संगरूर ने जालंधर को 29 प्वाइंट, रूपनगर ने लुधियाना को 29 प्वाइंट जबकि बठिंडा ने कपूरथला को 12 प्वाइंट से हराया। बास्केटबॉल में पटियाला ने होशियारपुर को 51-37, संगरूर ने गुरदासपुर को 38-29, फ