- Hindi News
- कैप्टन ने कांग्रेसी िवधायकों को लंच पर बुलाया, बाजवा को नहीं
कैप्टन ने कांग्रेसी िवधायकों को लंच पर बुलाया, बाजवा को नहीं
चंडीगढ़ | पंजाबप्रदेश कांग्रेस कमेटी में कांग्रेसी विधायकों को लेकर लंच डिप्लोमेसी शुरू हो गई है। इस संबंध में अमृतसर से लोकसभा सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी कांग्रेसी विधायकों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सोमवार को लंच पर आमंत्रित किया है।
जानकारी के अनुसार इस लंच का मुख्य मकसद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ रणनीित तैयार करना है। दूसरी ओर, प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि उन्हें इस लंच के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। राजनीितक गलियारों में चर्चा है कि प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम परकाश सिंह बादल के निवास के बाहर सोमवार को धरना देने का फैसला भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंच के कारण ही स्थगित किया है, क्योंिक उन्हें आशंका है कि लंच डिप्लोमेसी के कारण धरने में विधायक नहीं पहुंचेंगे।