पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी कुड़ी खुशबीर को सिल्वर मेडल

पंजाबी कुड़ी खुशबीर को सिल्वर मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एथलेटिक्समें भारत की झोली में रविवार को एक रजत दो कांस्य पदक और आए। 20 किमी पैदल चाल में खुशबीर कौर ने रजत पदक जीता। खुशबीर और चीन की लू जियूझी के बीच पूरे 20 किमी. तक जबरदस्त मुकाबला चलता रहा। इन दोनों एथलीटों को कोरिया की जियोन यिओनग्यून ने भी कड़ी चुनौती दी। चीनी एथलीट ने एक घंटे 31 मिनट 06 सैकंड के साथ स्वर्ण जीता, जबकि खुशबीर एक घंटे 33 मिनट 07 सैकंड के साथ रजत जीतने में कामयाब रहीं। 18 किमी तक खुशबीर तीसरे स्थान पर चल रही थीं, लेकिन आखिरी दो किमी में उन्होंने जियाने को पीछे छोड़ दिया।