पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन के पैकेट में पाकिस्तान से आई मिट्टी

हेरोइन के पैकेट में पाकिस्तान से आई मिट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैसेतो पाकिस्तान हेरोइन की खेप भारत में भेजने के लिए कुख्यात है। मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पता चला कि उधर से आई मालगाड़ी में हेरोइन की खेप आई है। विभाग ने गाड़ी की बोगी के चप्पे-चप्पे को खंगाला। घंटों मशक्कत के बाद बोगी के नीचे से एक पैकेट मिला। चैकिंग के लिए एसी गुरदेव सिंह भी पहुंचे। पैकेट उसी तरह से बनाया गया था, जैसे उधर से आने वाली हेरोइन का होता है। कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि उसमें हेरोइन नहीं है। इसे तौला गया तो उसका वजन 540 ग्राम निकला। फिर उसे खोल कर परखा गया तो उसमें से मिट्टी निकली।

एसी ने बताया, भारतीय गाड़ी का डिब्बा पाक से आया था, चैक करते वक्त डिब्बे के नीचे कैविटी में इस पैकेट को छुपा कर रखा गया था। उनका कहना है कि अमूमन ऐसी ही जगह पर हेरोइन छुपा कर रखी जाती है।

माना जाता है कि सरहद पार के तस्कर चैक करने के लिए अक्सर ऐसा ट्रायल करते हैं, लेकिन उनको पता नहीं होता कि इधर कड़ी चैकिंग होती है। एसी का कहना है कि हमारे जवान सुरक्षा के मामले में कोताही नहीं बरतते, इसका नतीजा इस पैकेट की बरामदगी है।