- Hindi News
- बूचड़खाने ले जाए जा रहे ट्रक से 30 भैंसें छुड़वाईं, 4 गिरफ्तार
बूचड़खाने ले जाए जा रहे ट्रक से 30 भैंसें छुड़वाईं, 4 गिरफ्तार
गौरक्षा दल ने मेन हाईवे पर बूचड़खाने ले जा रहे ट्रक से 30 भैंसों को छुड़वाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले चार पर केस दर्ज किया है। गौरक्षा दल के जिला प्रधान अनिल बांसल ने बताया, दीपक ढाबा के पास ट्रक को रोक तलाशी ली तो पीछे भैंसे लदी थीं। चालक ने ट्रक को भगाने की कोशिश की लेकिन पकड़ लिया। अमृतसर के जसवंत, नंगल के तरसेम, जंडियाला के निशान मनजीत पकड़े हैं।