- Hindi News
- बॉर्डर पर हड़ताल से ट्रेड बंद, नहीं आया ड्राइफ्रूट
बॉर्डर पर हड़ताल से ट्रेड बंद, नहीं आया ड्राइफ्रूट
अटारीबॉर्डरइंटीग्रेटेड चैक पोस्ट पर बुनियादी ढांचे में कमी तथा सेंट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन और लैंड पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की मनमानी के विरोध में दूसरे दिन भी इंडो-पाक ट्रेड बंद रहा। ट्रेडर तथा ट्रक ऑपरेटरों ने एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक बंद जारी रखने का ऐलान किया।
सिर्फटमाटर पर ढील : कंफेडरेशनऑफ इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, कंफेडरेशन ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री तथा अटारी ट्रक ऑपरेटर यूनियन की संयुक्त पहल पर ट्रेड को सोमवार से बंद किया गया है। दूसरे दिन के बंद में कुछ वक्त के लिए ढील दी गई और टमाटर लदी करीब खड़ी 125 गाड़ियों को माल खराब होने से बचाने के लिए सरहद पार भेजा गया और फिर काम बंद कर दिया गया। ट्रक यूनियन के प्रधान हरिंदरपाल सिंह लाली, परमिंदर राज सिंह, सुबेग सिंह ने बताया कि पीछे से रही पैरीशेबल आइटम की सप्लाई बंद कर दी गई है। सीमेंट इंपोर्टर एसोसिएशन के प्रधान एमपीएस चट्ठा ने बताया कि पाकिस्तान वालों को भी सप्लाई करने को कहा गया है।
ईदऔर दिवाली दोनों होंगी प्रभावित : आईसीपीसे औसतन प्रति माह 3,000 से 4,000 गाड़ियों के जरिए 350 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। इसमें भारत की तरफ से सोयाबीन, पैरीशेबल आइटम, कॉटन आदि के अलावा पाकिस्तान की तरफ से सीमेंट, जिप्सम, ड्राईफ्रूट आदि शामिल हैं। इस वक्त दिवाली के मद्देनजर अफगानिस्तान से ड्राईफ्रूट का आयात हो रहा है। जेएंडके से ड्राईफ्रूट सप्लाई बंद है। पाकिस्तान में ईद के मद्देनजर भारत से टमाटर की मांग ज्यादा है। वर्तमान में प्रति दिन 500 गाड़ियों की आवाजाही है। इसमें से 400 से अधिक गाड़ियां ड्राईफ्रूट तथा टमाटर की होती हैं। जाहिर है ट्रेड बंद होने से पाकिस्तान की ईद और हिंदुस्तान की दिवाली प्रभावित होगी।
येहैं 18 मांगें : जगजीतसिंह, हरजीत सिंह, हरपाल सिंह चीमा, नरिंदर ने 18 मांगें रखी हैं। आईसीपी पर फुल बॉडी ट्रक स्कैनर लगाया जाए। सीमेंट लोड करने वाली गाड़ी के साथ सहायक ड्राइवर आईसीपी में जाने दिया जाए ताकि बारिश आने पर वह ट्रक पर तिरपाल डाल सके। गाड़ी लोड होने के तत्काल बाद उसे बाहर भेजा जाए। आईसीपी के भीतर काम करने वाले लेबरों के लिए टायलेट चाय-पानी के लिए केंटीन हो। आईसीपी के भीतर उतनी ही गाडिय़ां ली जाएं जितनी पाकिस्तान जाकर खाली हो सकें। जिस जगह पर जिप्सम उतरती है उस