पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सईद के खिलाफ केस नहीं कहीं भी घूम सकता : बासित

सईद के खिलाफ केस नहीं कहीं भी घूम सकता : बासित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतमेंपाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित बेवजह कामों और बयानों से बाज नहीं रहे हैं। सोमवार को उन्होंने 26/11 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को क्लीन चिट दे दी। कहा, ‘हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान में कोई केस दर्ज नहीं है। वह अपने देश में कहीं भी घूमने के लिए आजाद है।’ बासित नई दिल्ली में उद्योग संगठन एसोचैम के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि सईद पाकिस्तानी सेना के साथ नियंत्रण रेखा पर क्या कर रहा था? इस पर बासित ने कहा, ‘वह पाकिस्तानी नागरिक है। कहीं भी घूमने के लिए आजाद है।’ बासित ने कहा, ‘कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है। उसके खिलाफ कोई केस लंबित नहीं है।’

कुल पृष्ठ 12+4=16 } मूल्य ~ 2.00

मंगलवार 16 सितंबर, 2014

अमृतसर

हाफिज सईद

भारत के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है सईद ने

सईदने पाकिस्तान में मिली छूट का फायदा उठाते हुए भारत के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। उसने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आई बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उसे भारत का ‘जल आतंकवाद’ करार दिया है। अमेरिका ने उसे आतंकी घोषित किया है। उसे पकड़वाने वाले को एक करोड़ डॉलर (करीब 61 करोड़ रुपए) इनाम देने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली | पाकिस्तानके उच्चायुक्त अब्दुल बासित के मुताबिक न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात तय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ इस माह के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन को संबोधित करेंगे। मोदी इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे। मोदी 26 से 29 सितंबर के बीच और शरीफ 22 से 27 सितंबर के बीच न्यूयॉर्क में रहेंगे। वहीं, बासित ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता जारी रहनी चाहिए, यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद है।’

हाफिज सईद को तुरंत पकड़ें: भारत

भारतने हाफिज सईद को पाकिस्तानी हाई कमिश्नर द्व‌ारा क्लीन चिट दिए जाने पर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, ‘उसे (सईद को) तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उसके खिलाफ 99 प्रतिशत सबूत पाक में हैं। क्योंकि उसने मुंबई हमले की पूरी साजिश वहीं रची।

अब्दुल बासित

न्यूयॉर्क में मोदी-शरीफ मुलाकात तय नहीं

भारत-पाक बातचीत को बेपटरी कर चुके हैं हाई कमिश्नर

इससे पहले बासित भारत-पाकिस्तान बातचीत