आतंकी रतनदीप पाक पासपोर्ट समेत अरेस्ट
फेस्टिवलसीजनके दौरान धमाकों की साजिश नाकाम करते हुए पुलिस ने भिंडरांवाला टाइगर फोर्स आॅफ खालिस्तान के आतंकी रतनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। यूपी में गोरखपुर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार रतनदीप पर 10 लाख का इनाम था। उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट, हुसैन शेख जाहिद नाम का आईडी कार्ड 300 रुपए की पाक 1100 रुपए की भारतीय करंसी मिली है। रतनदीप आतंकी हमला करने की फिराक में था। रतनदीप को पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आप्रेशन सेल ने केंद्रीय एजेंसी से मिलकर पकड़ा। पंजाब पुलिस की 19 मेंबरी टीम अमृतसर से गोरखपुर गई थी। जहां उन्होंने 17 सितंबर को रतनदीप को गिरफ्तार किया। उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड ले लिया गया है। {पढ़ें| पंजाब फ्रंट पेज
रतनदीप के िनशाने पर पंजाब के कई बड़े िहंदू नेता थे। पुिलस का कहना है िक इन नेताओं को सुरक्षा हािसल है। रतनदीप पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ के कई बम विस्फोटों में शामिल रहा है।