पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टी स्टॉल मािलक के खाते से 4 करोड़ ट्रांजेक्शन, पत्नी के खाते में 22 लाख

टी-स्टॉल मािलक के खाते से 4 करोड़ ट्रांजेक्शन, पत्नी के खाते में 22 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवाररातअजनाला रोड पर सीबीआई अफसरों ने टी-स्टॉल के मालिक के घर पर छापेमारी की है। बताया गया कि देसराज नामक इस व्यक्ति के एकाउंट से चार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन हुई है, वहीं उसकी बीवी के एकाउंट में 22 लाख रुपए पाए गए। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी दंपत्ति के हवाला कारोबारियों और ड्रग्स तस्करों के साथ संबंध हैं। फिलहाल पुलिस अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। उनका कहना है हमें इस बारे कोई जानकारी नहीं है और सीबीआई अफसरों ने काेई जानकारी नहीं दी है। बताया जाता है कि देसराज पहले सेंट्रल जेल में अपने बेटे रिंका के नाम पर सालों से कैंटीन चलाता रहा है। काम में घाटा पड़ने के कारण उसने कैंटीन छोड़ दी थी। इसके बाद जेल के बाहर इसी रोड पर उसने एक टी-स्टॉल खोल लिया।

और हो सकते खुलासे

बुधवाररात छापेमारी की गई। उनके बैंक खातों को खंगाला गया तो देसराज के खाते से 4 करोड़ की ट्रांजेक्शन का पता चला है। जब उसकी प|ी के खातों को चेक किया गया तो उसमें 22 लाख पाए गए, जिसे वह साबित नहीं कर पाए कि यह रकम कहां से आई है। इसके बाद टीम दोनों को अपने साथ ले गई और देसराज उसकी प|ी के सारे खातों को फ्रीज कर दिए गए हैं। अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार जेल में बंद कई तस्करों और उनसे मिलने आने वाले लोगों से उसका संपर्क बढ़ गया। इसके जरिए उसने आगे हवाला का कारोबार शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर जेल में बंद हेरोइन तस्कर राकेश कुमार, जिसे 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था, अक्सर जेल से बाहर आने पर उसकी दुकान पर बैठता था। एजेंसी को यह भी सूचना मिली थी कि इसका संपर्क तस्करी के आरोप में जेल में बंद बीएसएफ के पूर्व डिप्टी कमाडेंट हरप्रीत सिंह के साथ रहा है।