- Hindi News
- त्यौहारों में गड़बड़ी करने को भेजा था रतनदीप सिंह को
त्यौहारों में गड़बड़ी करने को भेजा था रतनदीप सिंह को
चंडीगढ़ | गोरखपुरसे पकड़ा आतंकी रतनदीप सिंह पहले खालिस्तान कमांडो फोर्स में था। फिर उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल ज्वाइन की। 2014 के जुलाई महीने में आईएसआई के कर्नल शाहबाज मिन्हास की बीकेआई के वधावा सिंह बब्बर और रतनदीप के साथ मीटिंग में आईएसआई के कहने पर उसने भिंडरांवाला टाइगर फोर्स ऑफ खालिस्तान बनाई गई। उसे पंजाब में त्यौहारों में नुकसान पहुंचाने के लिए भेजा गया था।
पंजाब पुलिस का दावा है कि रतनदीप का पहला निशाना पंजाब का लीडर था हालांकि नेता को सुरक्षा दे दी है। पिछले साल आईएसआई ने तीन बार आतंकी कार्रवाई करने की कोशिश की लेकिन नाकाम कर दिया। तब भी अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के निशाने पर थे।