- Hindi News
- घर घर जाकर बताएंगे नशा बेच रहे हैं अकाली : बाजवा
घर-घर जाकर बताएंगे नशा बेच रहे हैं अकाली : बाजवा
पंजाबप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, नगर कमेटियों के चुनावों के समाप्त होते ही नवंबर के मिडल में कांग्रेस पूरे राज्य में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने जा रही है। इसके तहत पूरे राज्य में करीब 50 लाख घरों में कांग्रेसी दस्तक देंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह एक सोची समझी साजिश के तहत युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर उन्हें बर्बाद किया जा रहा है। इसके पीछे शिरोमणि अकाली दल बादल काम कर रहा है। रैकेट की सच्चाई के वास्ते वह शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग करेंगे। वह खडूर साहिब में श्री गुरु अंगद देव जी के गुरतागद्दी दिवस पर रैली में जाने से पहले अमृतसर में मीडिया से मुखातिब थे।
रेडिसन होटल में बाजवा ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर भोला ने भी अकाली नेता और कैबिनेट मंत्री को तस्करी का सरगना बताया था। इसमें और भी कई नेताओं के शामिल होने की बात कही गई थी। बाजवा ने शक जताया, पंजाब में फिर आतंकवाद को जन्म देने की साजिश रची जा रही है।
बाजवा बोले, बादल ने मनमोहन सरकार की दी गई ग्रांटें संगत दर्शन में खुर्दबुर्द कर दीं।
तरनतारन. कांग्रेसकी रैली में कैप्टन गुट गायब रहा। केवल बाजवा धड़े ने ही रैली में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई। तो कांग्रेस के मौजूदा विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ही दिखे और ही कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान डाॅ. धर्मवीर अग्निहोत्री नजर आए। रैली में ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद भी नहीं पहुंचे। सिक्की को लेकर बाजवा ने कहा कि उनकी मां बीमार होने के कारण वह रैली में नहींं पहुंच सके।
तरनतारन. खडूरसाहिब में कांग्रेस की रैली में बाजवा ने कहा, िवत्त मंत्री अरुण जेटली ने बादलों की नींद उड़ा दी है। मोदी सरकार आने पर दिल्ली से ट्रक भर कर नोट लाने का दावा करने वाले सीएम बादल और सुखबीर से जेटली ने हजारों करोड़ की ग्रांट का हिसाब मांग कर चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा, अकाली हरियाणा में भाजपा के खिलाफ चौटाला का साथ दे रहे हैं क्योंकि चौधरी देवी लाल ने बादल परिवार को हरियाणा में सेवन स्टार होटल बनाने को जगह दी।