- Hindi News
- 100 दिन तो सिस्टम समझने में ही लग गए : पासवान
100 दिन तो सिस्टम समझने में ही लग गए : पासवान
100दिनकिसी भी सरकार के लिए कोई ज्यादा समय नहीं है। इतना समय तो सिस्टम समझने में लग जाता है, फिर भी वर्ल्ड में हमारा स्टेटस बढ़ा है। यह कहना है केंद्रीय कंज्यूमर अफेयर्स फूड एंड सप्लाई मंत्री राम विलास पासवान का। वह अटारी बॉर्डर पर इंटाग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर जाने से पहले विशेष बातचीत कर रहे थे। यहां पर उनके ससुराल हैं, लेकिन वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने नहीं गए। बोले- यह आॅफिशियल टूअर है।
पासवान ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जरूरी है कि पड़ोसी देशों से संबंध मधुर हों और व्यापार को बढ़ावा मिल सके। मोदी इसी कोशिश में लगे हैं। चीन की सेना और सिविलियंस के भारतीय सीमा में दाखिल होने और भारत के हिस्से को चीन का हिस्सा बताए जाने संबंधी पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि अभी चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग अपनी प|ी के साथ भारत के दौरे पर हैं। इसलिए मौजूदा समय में इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। उन्हें उम्मीद है कि इन सब बातों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी चीनी राष्ट्रपति से चर्चा जरूर करेंगे।
जम्मू-कश्मीर में आई त्रासदी को लेकर पासवान ने कहा कि मोदी ने पहले ही दिन कश्मीर दौरे के दौरान एक हजार करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा कर दी थी। वहां के लिए जो भी संभव होगा केंद्र सरकार जरूर मदद करेगी।
होटल रेडिसन में गार्ड आॅफ आॅनर लेते केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान। साथ हैं डीसीपी विक्रम पाल सिंह भट्टी।