पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर सुक्खाकाहलवां के कत्ल का बदला लेने आए 2 दोस्त गिरफ्तार

जालंधर- सुक्खाकाहलवां के कत्ल का बदला लेने आए 2 दोस्त गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के मर्डर में फरार चल रहे विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को पुलिस 20 दिन बाद पकड़ नहीं पाई, लेकिन पुलिस ने सुक्खा के दो दोस्त अमृतसर हाइवे से गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक हरियाणा के गांव ऐरवा का शूटर राजिंदर पाल सिंह भी है। राजिंदर पाल सिंह ने बदला लेने के लिए गैंग बनानी थी। इस गैंग में गांव काहलवां का राजविंदर सिंह भी था। एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू का कहना है कि पुलिस ने दोनों से दो माउजर (पिस्तौल) बरामद किए हैं। सुक्खा के कत्ल का बदला लेने के एंगल पर पूछताछ की जा रही है।





हरियाणा पुलिस से राजिंदर पाल सिंह का रिकॉर्ड मांगा है। अब तक की पूछताछ में राजिंदर पाल सिंह ने माना कि वह सुक्खा का दोस्त है और उस पर केस दर्ज है। सुक्खा के मर्डर के बाद में जालंधर आया था, ताकि सुक्खा की गैंग से जुड़े युवक से मुलाकात कर बदला लेने के लिए साजिश बना सके। वहीं दूसरा आरोपी राजविंदर सिंह महज 21 साल का है और वह सुक्खा का गांव का दोस्त है। राजविंदर कहता है कि वेपन उसे सुक्खा के साथी ने दिया था। सुक्खा को पता था कि उसका मर्डर गौंडर और प्रेमा कर सकते हैं। इसलिए वह पेशी पर जाया करता था और सुक्खा के दोस्त न्यू नाभा जेल तक छोड़ कर आते थे। 21 जनवरी को एक दोस्त की शादी थी तो सुक्खा के दोस्त वहां चले गए थे।