- Hindi News
- टीम मजीठिया ने की फायरिंग हरमीत संधू मास्टरमाइंडः जोशी
टीम मजीठिया ने की फायरिंग हरमीत संधू मास्टरमाइंडः जोशी
जांच को एसआईटी बनी, 26 पर केस दर्ज किया
भास्करन्यूज | चंडीगढ़, तरनतारन
पंजाबमेंनिगम चुनाव से कुछ दिन पहले ही अकाली-भाजपा नेता आमने सामने गए। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने अकाली नेताओं पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। जोशी ने कहा है कि तरनतारन में उनके भाई राजा जोशी पर कातिलाना हमला राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की टीम ने किया है। हमले की साजिश मुख्य संसदीय सचिव हरमीत सिंह संधू ने रची है। जोशी ने हमले की ज्यूडिशियल इंक्वायरी की मांग करते हुए कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार को नुकसान हुआ तो इसके जिम्मेदार डिप्टी सीएम, बिक्रम सिंह मजीठिया और हरमीत सिंह संधू होंगे। वहीं, सीएम बादल ने जांच के लिए एसआईटी बना दी है। इसका नेतृृत्व अमृतसर बॉर्डर रेंज के आईजी ईश्वर चंद्र करेंगे। वहीं पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी,एसएचओ सस्पेंड हों : जोशीने तरनतारन के एसएसपी मनमोहन सिंह, एसएचओ निर्मल को सस्पेंड करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इन्होंने उचित कार्रवाई नहीं की है। {िवस्तृत| पंजाब फ्रंट पेज
{एसएसपी की सफाई | इसलिए हवाई फायरिंग का केस
{संधू की सफाई | 2 बजे तक अमृतसर में था, आरोप बेबुनियाद
^राजा ने जो शिकायत की थी, उसी हिसाब से कार्रवाई की। फायरिंग की डायरेक्शन सीधी नहीं थी, इसलिए 307 नहीं लगाई गई। शिकायत में संधू का जिक्र नहीं है। एसएचओ पर जांच चल रही है। -मनमोहनशर्मा, एसएसपी
मैं दोपहर 2 बजे तक अमृतसर में था, लड़ाई तो सुबह हुई थी, मुझे दोपहर को इस बारे में पता चला। आरोप बेबुनियाद हैं। भाजपाइयों ने पूर्व अकाली पार्षद बलजीत की बाजू तोड़ दी है और राजा पिस्टल लेकर क्यों गए थे?
{दूसरा आरोप | एसएचओ देखता रहा, केस कमजोर किया।
{पहला आरोप | हमले का मास्टर माइंड हरमीत संधू
2. कमलशर्मा मीिटंग में व्यस्त थे | जबजोशी प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे थे तो कुछ ही दूरी पर कमल शर्मा और पार्टी के नेता तरुण चुघ, राजेंदर भंडारी समेत कई नेताआें के साथ चंडीगढ़ दफ्तर में मीटिंग में व्यस्त थे।
1. जोशीकी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कोई बड़ा नेता नहीं था साथ | बुधवारदोपहर सवा एक बजे जोशी अकेले ही चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपने भाई राजा, तरनतारन भाजपा अध्यक्ष के साथ प्रेस कान्फ्रेंस करने पहुंचे थे। उनके साथ बीजेपी का कोई बड़ा नेता नहीं था।
^जोशी गठबंधन धर्म में जहर घोल रहे हैं। जोशी बचकानी हरकतें कर रहे हैं और पद की गरिमा के खिलाफ बयान दे रहे हैं। -विरसासिंह वल्टोहा, अकालीनेता
^यह शर्मनाक है। वे मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। यह मंत्री के भाई की बात नहीं, पूरे प्रदेश की बात है। राज्य में गुंडागर्दी का माहौल है। -कमलशर्मा, बीजेपी
राजनाथ को बताएंगे
जोशीने कहा राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मामला सामने रखेंगे। दोषी अकाली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा पुलिस ने कातिलाना हमले के केस को हवाई फायरिंग के केस के तौर पर दर्ज किया है, जो गलत है।
कई मंत्री, सीपीएस इस्तीफा देने काे तैयार
जोशीने कहा कि उन्होंने कमल शर्मा से कहा है कि वे, भाजपा के चार कैबिनेट मंत्री और चार सीपीए ऐसी अकाली सरकार के साथ नहीं रहना चाहते, जो गुंडागर्दी वाली है। अकालियों के साथ गठबंधन वाली बात नहीं रह गई है। वे और अन्य मंत्री और सीपीएस इस्तीफे देने को तैयार हैं।
इन्होंने चलाईं गोिलयां
जोशीने बताया कि उनके भाई पर गोलियां चलाने वालों में पूर्व काउंसलर दलजीत सिंह गिल, यादविंदर सिंह यादू, सर्बजीत सिंह लाली, जगवंत सिंह एबी और राजेश रिंकू शामिल हैं। इन्हाेंने सरेआम गोलियां चलाईं। एक वीडियो फुटेज भी दिखाई, जिसमें ये नेता गोलियां चला रहे हैं।