अमृतसर/बठिंडा | सूबेमें स्वाइन फ्लू से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को अमृतसर, बठिंडा और संगरूर में तीन और मरीजों की मौत से मरने वालों की तादाद बढ़कर 24 हो गई है।
अमृतसर में भर्ती जीरा (फिरोजपुर) के सुखदेव (45) पीजीआई में भर्ती संगरूर के गांव बागड़ियां की बलदेव कौर ने वीरवार को दम तोड़ दिया। वहीं, बठिंडा के चंद्रमोहन की भी बुधवार रात लुधियाना के एक अस्पताल में मौत हो गई। 45 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।