- Hindi News
- लुधियाना में कारोबारी बोले, पुलिस डर से नहीं, सेफ्टी के लिए पहनें हेलमेट
लुधियाना में कारोबारी बोले, पुलिस डर से नहीं, सेफ्टी के लिए पहनें हेलमेट
इंडस्ट्रियलिस्ट्सने मंगलवार को लोगों को ट्रैफिक रूल्ज बारे अवयेर किया। ढोलेवाल चौक के पास गुरुद्वारा शहीदां फेरुमान साहिब की कमेटी भी मुहिम में शामिल हुई।
इंडस्ट्रियलिस्ट ने लोगों को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर गाड़ी और ओवर स्पीड कार चलाने की अपील की। बलविंदर सिंह लायलपुरी ने लोगों से कहा, हमें पुलिस के डर से नहीं, अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनना चाहिए। कारोबारियों ने 70 के करीब लोगों को टोका रूल्ज मानने को कहा।
अमृतसर में वकीलों ने रूल्ज फॉलो करने और दूसरों को अवेयर करने की शपथ ली।
लुधियाना के ढोलेवाल चौक में कारोबारियों ने 70 लोगों से रूल्ज फॉलो की अपील की।
जालंधर | वर्कशाॅपचौक पर मंगलवार को यूथ वेलफेयर क्लब की प्रधान प्रियंका शर्मा की अगुवाई में शहर के लोगों को ट्रैफिक रूल फॉलो करने के लिए जागरूक किया। इसमें युवतियों ने करीब एक घंटे तक लोगों को रोक-रोक कर ट्रैफिक नियम बताए।
अमृतसर | गाड़ीचलाओ लेकिन नियमों की भी पालना करो। कार चला रहे तो सीट बेल्ट लगाओ और बाइक पर हेलमेट जरूर पहनो। ऐसा करने से हम केवल अपनी बल्कि अन्य लोगों की भी सुरक्षा करते हैं। एक ही सुर में बार एसोसिएशन के वकीलों ने संकल्प लिया, वे खुद भी ट्रैफिक रूल्ज मानेंगे और दूसरों को भी अवेयर करेंगे। एडवोकेट निर्मल सिंह गिल, संजीव शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, रामेश शर्मा, गनेश कुमार ने कहा कि आज सड़कों पर गाड़ियां काफी बढ़ गई हैं। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एेसे में एक्स्ट्रा अलर्ट रहने की जरूरत है।
जालंधर में यूथ वेल्फेयर क्लब भी हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान से जुड़ा।