- Hindi News
- 100 पुलिस मुलाजिम रखेंगे लंगूर मेले पर नजर
100 पुलिस मुलाजिम रखेंगे लंगूर मेले पर नजर
श्रीदुर्ग्याणा तीर्थ में चल रहे लंगूर मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके लिए मंदिर के आसपास 100 के करीब मुलाजिमों को तैनात किया गया है। वीरवार को मंदिर कमेटी ने आरोप लगाया था कि पुलिस इस तीर्थ की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रही है।
कमेटीने नाराजगी जताई थी
नवरात्रोंके मौके पर चलने वाले लंगूर मेले की सुरक्षा को लेकर मंदिर कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मुलाजिम तैनात करने की मांग की थी मगर उसे गंभीरता से नहीं लिया गाय। इसके बाद कमेटी ने नाराजगी जताई थी। दूसरी तरफ मंदिर कमेटी के प्रवक्ता हरीश तनेजा का कहना है कि हमने सुरक्षा के लिए पहले अपील की थी मगर गौर नहीं किया गया। उनका कहना है कि सुरक्षा का जिम्मा पुलिस का है वह उसे निभाए तो बेहतर है। उल्लेखनीय है कि श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में लगने वाला यह मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला है। बेटे की चाहत में दूर-दूर से लोग यहां आकर मन्नत मांगते हैं और पूरी होने पर उसे लंगूरी बाने में नवरात्र में माथा टिकवाते हैं। मेले में लंगूरी बाने में बच्चे भी पूरे उत्साह से भाग लेते हैं।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंिदर में महिला कांस्टेबल्स भी तैनात की गई हैं।
पुलिस अफसरों ने लिया जायजा
मामलेके तूल पकड़ने के बाद आज सुबह ही मंदिर के आसपास तथा प्रवेश वाले रास्तों पर मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। इसमें महिला कर्मियों को भी शामिल किया गया है। इस काम के लिए तकरीबन 100 मुलाजिम लगाए गए हैं। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से एसीपी बलकार सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने बैठक करके पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। एडीसीपी का कहना है कि सुरक्षा के लिए मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।