- Hindi News
- नाजायज पार्किंग वाले रसूखदार मेयर अरोड़ा और डीसी भगत चुप
नाजायज पार्किंग वाले रसूखदार मेयर अरोड़ा और डीसी भगत चुप
डीसीआॅफिस के बाहर चल रही दो नाजायज पार्किंगों के ठेकेदार इस समय प्रशासन पर भी हावी हो गए हैं। नाजायज पार्किंगों का खुलासा होने के बावजूद तो मेयर और ही डीसी इन्हें रोक पाने में कामयाब रहे हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी यह पार्किंग वाले बेखौफ वाहनों को रोक उन्हें पार्क करवा रहे हैं और उनसे मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।
हैरानी योग्य बात यह है कि अभी तो निगम के और ही डीसी दफ्तर के किसी अधिकारी ने पार्किंग के ठेकेदारों द्वारा की जा रही लूट को रोकने की कोशिश की है। अधिकारियों की ढील साफ दर्शा रही है कि इन नाजायज ठेकेदारों के पीछे किसी राजनेता का हाथ है या अधिकारियों की खुद की मिलीभगत है। किलचू चौक से डीईओ आॅफिस तक लगने वाली नाजायज पार्किंग पर कारिंदों ने शुक्रवार को भी वहां दोपहिया वाहन खड़े करवाते हुए पर्ची नहीं दी और सभी वाहनचालकों से 10-10 रुपए वसूले। वहीं दूसरी ओर किलचू चौक से कैंटोनमेंट रोड की ओर ठेकेदारों उनके कारिंदों ने अवैध पार्किंगों में गाड़ियों लगवाईं और उनसे 20-20 रुपए वसूले।
डीसी से बात करूंगा: मेयर
\\\"कचहरीपरिसर के बाहर लगने वाली पार्किंग को पिछले कई सालों से डीसी दफ्तर ही हैंडल करता है। नगर निगम उसकी आॅक्शन नहीं करवाता। मैं डीसी रवि भगत से इसके बारे में बात करूंगा। अगर वह उसे कंट्रोल नहीं करेंगे तो नगर निगम खुद उसकी ऑक्शन करवाकर उसका कंट्रोल अपने पास रखेगा। -बख्शी राम अरोड़ा, मेयर,नगर निगम
शहर पहुंचकर कार्रवाई करूंगा
\\\"मैंअभी चंडीगढ़ से वापस नहीं आया। शहर पहुंचते ही मामले में कार्रवाई करूंगा। -रविभगत, डिप्टीकमिश्नर, अमृतसर
किचलू चौक से कैंटोनमेंट रोड पर बनी नाजायज पार्किंग पर गाड़ी लगाने के बाद कार चालक को पर्ची थमाता ठेकेदार का कारिंदा।