- Hindi News
- \"पहले सफाई ठप करेंगे, फिर वाटर सप्लाई\'
\"पहले सफाई ठप करेंगे, फिर वाटर सप्लाई\'
निगमकर्मियों को वेतन का भुगतान होने के विरोध में शुक्रवार को साझी संघर्ष कमेटी, नगर निगम ने दो घंटे तक सभी विभागों का कामकाज बंद करवाते हुए हड़ताल रखी। उन्होंने मेयर दफ्तर के बाहर रोष जताते हुए सोमवार से लगातार हड़ताल करने, और पहले सफाई और फिर टयूबवेल सेवाएं ठप करवाने की चेतावनी दी। इस दौरान विभाग में काम करवाने पहुंचे लोगों को खिड़कियों पर इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे की हड़ताल के दौरान लंच के बाद दोबारा से विभागों में कामकाज शुरू हुआ।
संघर्ष कमेटी के हरजिंदर सिंह और मेजर सिंह के मुताबिक दर्जा तीन के मुलाजिमों को वेतन नहीं मिला है और दर्जा चार के कई मुलाजिमों को भी भुगतान नहीं हुआ है। वहीं प्रोविडेंट फंड के करीब 13 करोड़ भी जमा नहीं करवाए गए हैं। निगम प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो खत्म हो गया है।
निराशलौटना पड़ा
मजीठारोड निवासी दीदार सिंह ने बताया कि हड़ताल के कारण शुक्रवार को भी उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है, वह अपनी मां की मौत का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए तीसरी बार आए थे, लेकिन काम नहीं हो सका।
नामठीक करवाना था
गोरासिंह ने बताया कि उनके बेटे जुगराज सिंह के बर्थ सर्टिफिकेट में पिता का नाम गोरा सिंह की जगह हरजीत सिंह प्रिंट हुआ है। इस संशोधन के लिए वह पिछले चार माह से विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
2 दिन में सुलझा लेंगे मसला
\\\"मैंइस समय ग्वालियर में आॅल इंडिया मेयर्स काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने आया हुआ हूं। बाकी मुलाजिमों के वेतन का मामला दो दिन तक सुलझा दिया जाएगा। -बख्शीराम अरोड़ा, मेयर
वेतन में देरी के विरोध में मेयर ऑफिस के बाहर सांझी संघर्ष कमेटी नगर निगम के सदस्यों ने रोष जताते हुए हड़ताल रखी।