पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्के ने ले ली हवालाती की जान

मुक्के ने ले ली हवालाती की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारदोपहर को जेल में नहाने को लेकर नशा तस्करी मामले के आरोपी रमन कुमार निवासी अजनाला और विक्रम निवासी तरनतारन आपस में भिड़ गए। हाथापाई के दौरान विक्रम के गले पर घूसा लगने के कारण उसकी सांस रुक गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विक्रम को तरनतारन पुलिस ने करीब छह महीने पहले नशीले पदार्थों का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में बंद था। आरोपी रमन कुमार के खिलाफ थाना कंटोनमेंट में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी नशे की तस्करी करते थे। अदालत में दोनों के खिलाफ केस चल रहा है। दोनों ही जेल के बैरक नंबर-8 में बंद थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विक्रम नहाने लगा। इसी दौरान रमन कुमार भी वहां पर गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों में हाथापाई होने लग पड़ी। इसी दौरान आरोपी रमन ने विक्रम के गले पर जोर से घूसा दे मारा। इससे विक्रम की सांस रुक गई और वह जमीन पर गिर गया। झगड़े की सूचना मिलते ही तुरंत जेल की पुलिस मौके पर पहुंची और रमन को पकड़ कर बैरक में बंद कर दिया गया। विक्रम को जेल में तैनात डाक्टरों के पास ले जाया गया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल विक्रम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेल सुपरिटेडेंट आरके शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है और उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

तस्करी के शक में 21 लोगोंे को हिरासत में लिया

अमृतसर|सरहदीइलाकोंमें नशे तथा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांव दाऊके के 21 लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे थाना घरिंडा में पूछताछ जारी है। राज्य सरकार की तरफ से पुलिस नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तो दूसरी तरफ बीएसएफ भी चौकसी बरते हुए है। इसी कड़ी के तहत बीएसएफ ने पिछले दिनों दो भारतीय तस्करों को मार गिराया था। खैर, इसके बाद देहाती पुलिस ने दबिश देकर सरहदी गांव दाऊके के 21 लोगों को काबू किया है। एसएसपी जसदीप सिंह ने बताया कि इनको शक के आधार पर पकड़ा गया है फिलहाल पूछताछ जारी है।