- Hindi News
- भारतीय योग संस्थान का योगा कैंप कल से शुरू
भारतीय योग संस्थान का योगा कैंप कल से शुरू
अमृतसर | भारतीययोग संस्थान की तरफ से मोटापा तथा मधुमेह रोग निवारण कैंप 28 सितंबर की सुबह 5.30 से शुरू होगा, जो 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। गुलशन महाजन ने बताया कि कंपनी बाग में लगने वाले इस कैंप में काफी लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह योग के लिए दरी और चादर अपने साथ लेकर आएं। इस दौरान हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, घुटनों का दर्द, आंखों की रोशनी की कमी आदि को ठीक करने के लिए भी योग करवाए जाएंगे।