- Hindi News
- पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन 10 टीमों में हुए मुकाबले
पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन 10 टीमों में हुए मुकाबले
चैंपियनशिप के पहले दिन इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट की डिप्टी कमिश्नर डॉ. तरुणदीप कौर मुख्याितथि रहीं।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
अमृतसरडिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सीनियर इंटर-डिस्ट्रिक्ट एंड ओपन पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2014-15 का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन इन्कम टैक्स विभाग की डिप्टी कमिश्नर डॉ. तरुणदीप कौर ने किया।
डॉ. कौर ने खिलाड़ियों को इस चैंपियनशिप में बढ़िया प्रदर्शन करने और अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए विशेष तौर पर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलने से व्यक्ति निरोगी रहता है। चैंपियनशिप के पहले दिन हुए मुकाबलों में अमृतसर, फाजिल्का, रोपड़, संगरूर, पटियाला, जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मुक्तसर और लुधियाना की टीमों ने हिस्सा लिया। कोच राजीव वर्मा ने बताया कि इसमें राज्य के 200 के करीब खिलाड़ियों में लड़के और लड़कियां शामिल हैं और पहले राउंड के बाद सेमिफाइनल मुकाबले भी हुए। इस मौके पर राजन कुमार, विपुल अरोड़ा, चरणजीत सिंह, मोहनजीत सिंह भल्ला, मलकीत सिंह आदि मौजूद थे।