पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोर्टिस के डॉक्टरों ने प्रोस्टेट केंसर और सीएमएल रोगों से बचाव बारे दी जानकारी

फोर्टिस के डॉक्टरों ने प्रोस्टेट केंसर और सीएमएल रोगों से बचाव बारे दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनियामें सितंबर महीना ‘प्रोस्टेट कैंसर मंथ’ के रूप में मनाया जाता है जिसमें 22 सितंबर विश्व सीएमएल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मकसद कैंसर के कारणों के प्रति जागरूकता पैदा करना और लोगों को अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव करने के लिए प्रेरित करना है ताकि जीवन को खतरा पैदा करने वाले प्रोस्टेट कैंसर और सीएमएल रोगों से बचाव हो सके। अधिक से अधिक लोगों को इस बारे में आगाह करने के लिए फोर्टिस एस्कोर्ट्स हॉस्पिटल, अमृतसर के कैंसर विशेषज्ञों की टीम ने प्रोस्टेट कैंसर और सीएमएल के बारे में जानकारी देने के लिए एक सत्र का आयोजन किया। कैंसर विशेषज्ञ दल में कीमोथेरेपी विभाग के हेड डॉ. नवदीप सिंह और मूत्ररोग विभाग के हेड डॉ. सुरेश भगत प्रमुख रूपसे मौजूद थे। डॉ. नवदीप सिंह ने प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों और इसे पहचानने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘पंजाब में पाये जाने वाले 5 प्रमुख कैंसर में प्रोस्टेट कैंसर शामिल है।

सीएमएल का मतलब है क्रोनिक माइलोइड ल्यूकोमिया। यह एक घातक रक्त कैंसर होता है। बीस साल पहले तक सीएमएल लाइलाज बीमारी थी, परंतु अब इसका इलाज संभव है। इसके लिए रोगी को प्रतिदिन एक गोली खानी होती है।