- Hindi News
- मेडिकल कैंप में 1200 लोगों का फ्री चेकअप
मेडिकल कैंप में 1200 लोगों का फ्री चेकअप
अमृतसर | अटारीके पास पड़ते गांव हरदो रतन में बिलिवर्स चर्च की ओर से फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। सोशल वर्कर सोहन मसीह ने बताया कि कैंप का मुख्य मकसद जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। इस दौरान में सेंटर में फ्री पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स और गांववासियों सहित करीब 1200 लोगों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। इस मौके पर सोहन लाल, अमरपाल मसीह, अमरजीत कौर, गुरलाल सिंह, प्रताप सिंह, मुख्तार सिंह आदि मौजूद थे।