- Hindi News
- मंदिर कुबी बेरी में महालक्ष्मी का व्रत रखकर की पूजा
मंदिर कुबी बेरी में महालक्ष्मी का व्रत रखकर की पूजा
अमृतसर | शक्तिनगर स्थित मंदिर कुबी बेरी शिव धाम बाबा स्वरूप में मंगलवार को महिलाओं ने मां महालक्ष्मी का व्रत बड़ी श्रद्धा से रखा। मंदिर के पंडित ओम प्रकाश शास्त्री ने महिलाओं को मां महालक्ष्मी की कथा सुनाई और पीले धागे उनकी कलाई पर बांधे। इस मौके पर मनु पाल अरोड़ा, राजीव भाटिया, राहुल कश्यप, पी गोयल के अलावा कई लोग मौजूद थे।