- Hindi News
- अमृत महाजन प्रधानगी पद के उम्मीदवार घोषित
अमृत महाजन प्रधानगी पद के उम्मीदवार घोषित
अखिलभारतीय महाजन शिरोमणि सभा की प्रधानगी पद के चुनाव के संबंध में अमृतसर महाजन बिरादरी की बैठक दुर्ग्याणा कार्यालय में प्रधान सुरिंदर महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुरिंदर महाजन ने अमृतसर से अमृत महाजन (अंबा) को सभा की ओर से प्रधानगी पद का उम्मीदवार घोषित किया। इस मौके पर महाजन यूथ विंग के प्रधान मनीष महाजन और आॅल इंडिया यूथ विंग प्रधान अनिल महाजन ने कहा कि अमृतसर की सभी महाजन सभाएं अमृत महाजन का पूरा-पूरा समर्थन करेंगी।
इस मौके पर सतपाल महाजन, विवेक महाजन, राजेश महाजन, पुष्पिंदर महाजन, सत्यदेव महाजन, यशपाल महाजन, युद्धवीर महाजन के अलावा कई लोग मौजूद थे।