पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 शुरू

क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्लोबलइंस्टीट्यूट के क्रिकेट मैदान में प्रिमियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ करवाया गया। इसमें इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डाॅ. बीएस चंदी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए और आकाश में रंग बिरंगे गुबारे छोड़ कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने बताया कि इस टी-20 टू्र्नामैंट में 8 टीमें नॉक आउट के आधार पर आपस में शामिल हुई हैं। डॉ. चंदी ने कहा कि खेलें स्टूडेंटस के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा उनकी अतिरिक्त उर्जा का सही इस्तेमाल करने, टीम में अनुशासन की भावना से काम करने और व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहाई होती हैं। इस दौरान ग्लोबल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. अरविंद भारद्वाज ने भाग लेने वाली टीमों को और जीतने वाली टीमों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि खेल एक सबसे बड़ा गुण हैं और हम खेलों से बहुत कुछ सीखते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम एक बार खेलों को अपने चरित्र के साथ जोड़ लेते हैं, तो हमेशा प्रसन्न चित महसूस करते हैं।